नर्सरी रजिस्ट्रेशन हेतु आवश्यक निर्देश (Limited Seats)


(1) नर्सरी कक्षा में प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन दिनांक 08/01/2024 से प्रांरभ होगा।
(2) दिनांक 08/01/2024 & 09/01/2024 को केवल विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के सगे भाई बहनों (एक ही माता पिता के) का रजिस्ट्रेशन किया जायेगा।
(3) रजिस्ट्रेशन हेतु जन्म प्रमाण-पत्र की छायाप्रति लाना अनिवार्य है। जन्म प्रमाण पत्र के अभाव में रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा।
(4) रजिस्ट्रेशन हेतु विद्यार्थी की उम्र दिनांक 15/06/2024 को 3 साल से कम एवं 4 साल से अधिक नहीं होना चाहिए।
(5) रजिस्ट्रेशन उपरांत विद्यालय के द्वारा दिये गये समय पर बच्चे को विद्यालय लेकर आना अनिवार्य होगा। न आने पर रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया जाएगा। जिसकी समस्त जवाबदारी स्वयं पालक की होगी। असुविधा से बचने के लिए कृपया अपना सही मोबाइल नंबर (एक से अधिक) या लैंड लाइन नंबर दर्ज करावें।
(6) रजिस्ट्रेशन उपरांत समय-समय पर विद्यालय के नोटिस बोर्ड का भी अवलोकन (देखते) करते रहें।
(7) सीट फुल होने के उपरांत किसी भी प्रकार का दबाब किसी भी जरिये से दिलाने की कोसिस न करें। आप स्वयं समय पर आकर रजिस्ट्रेशन करावें।
(8) रजिस्ट्रेशन को प्रवेश न माना जाये।
(9) रजिस्ट्रेशन समय सुबह 11:00 से दोपहर 01:00 तक होगा।
(10) दिनांक 10/01/2024 एवं 11/01/2024 को अन्य विद्यार्थियों का नाम प्रवेश प्रक्रिया हेतु कार्यालय में दर्ज किया जायेगा।
नोट :- विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के सगे भाई बहनों (एक ही माता पिता के) के पश्‍चात् बची हुई रिक्तियो हेतु अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रवेश प्रारंभ होगी।

Admission Open – Apply Now...   Top Students X & XII 22-23 View...    Time Table – Download Now...   Book List 2021-22 – Download Now...   Admission Process – Enquire Now...   #Stay-Safe #Stay-Connected
New-Age Public School

23:42